यूपी में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली-पानी की सौगात देने जा रही है योगी सरकार
लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी हार की समीक्षा कर रही है ताकि अन्य राज्यों के चुनाव में भाजपा की शिकस्त का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार से बेहतर योजनाओं को लागू कर सकती है।
दिल्ली में केजरीवाल सरकार आम जनता को मुफ्त बिजली पानी की सुविधा दे रही है। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली पानी की सुविधा दे सकती है क्योंकि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश की आधी से ज्यादा आबादी कृषि पर आधारित है।
सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा किसी भी कीमत पर अपनी सत्ता गवाना नही चाहती है इसलिए योगी सरकार किसानों के हित में बड़ा फैसला लेने का मन बना चुकी है। बस आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।