सूरत में भारत बंद के दौरान पथराव: 16 आरोपी उत्तरप्रदेश के, एक बिहार का

सूरत में भारत बंद के दौरान पथराव: 16 आरोपी उत्तरप्रदेश के, एक बिहार का


सूरत / सीएए और एनआरसी के विरोध में बुधवार को निकाली गई रैली के दौरान लिंबायत इलाके में पत्थरबाजी के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 16 आरोपी उत्तर प्रदेश के और एक बिहार का मूल निवासी है। ये सभी सूरत में छोटे-मोटे काम करते हैं।


सभी आरोपियों को सेशंस कोर्ट में पेश किया गया
पत्थरबाजी में एसआरपी का एक एएसआई भाऊसाहेब गिरासे घायल हो गए थे। पुलिस ने 200 से 250 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को सेशंस कोर्ट में पेश किया, जहां से पांच को जमानत मिल गई, जबकि 12 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


हमला पूर्व नियोजित
पुलिस ने बताया कि पुलिस पर हमला प्री प्लांड था, क्योंकि भीड़ मदीना मस्जिद से ही दुकानें बंद करवाती आ रही थी। संगम बैंड सर्किल के पास उन्हें जबरदस्ती दुकान बंद कराने से रोकने पर उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आरोपी मुहम्मद इरशाद शेख बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।


वीडियो से हुई पहचान
लिंबायत पुलिस स्टेशन के इंचार्ज पीआई आरपी सोलंकी ने बताया कि घटना के दौरान पुलिसवाले खुद अपनी तरफ से वीडियो बना रहे थे। उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, इसलिए हमने वीडियो बनाने का फैसला किया। इन वीडियो की मदद से हमने आरोपियों की पहचान की। उसके बाद 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



































 नाम उम्र काम
 अंसार कुरैशी 25 फैब्रिकेशन
 शाहरुख खान पठान 22 फर्नीचर
 मुहम्मद अरशद सिद्दीकी 19 एसी रिपेयरिंग
 अकमल हुसैन 30 फैब्रिकेशन
 मुहम्मद जावेद शेख 20  फैब्रिकेशन


जेल भेजे गए ये 12 आरोपी






































































 नाम उम्र काम
 मुहम्मद सिद्दीक मिर्जा  20 फैब्रिकेशन
 जुबेरखान पठान 28 स्टील वेल्डिंग
 मुहम्मद शाहिद 20 मोटर वाइंडिंग
 मुहम्मद शाहरुख़ शेख 20  स्टील वेल्डिंग
 मुहम्मद शकील 22 स्टील वेल्डिंग
 मोहम्मद नाैशाद कुरैशी 30 स्टील वेल्डिंग
 मुहम्मद अहेद सिद्दीकी 19 स्टील वेल्डिंग
 ताजुद्दीन शेख 32 फैब्रिकेशन
 मोहम्मद नजीम शेख 24 स्टील वेल्डिंग
 अरबाज खान पठान 19 स्टील वेल्डिंग
 नासीर अहमद 22 स्टील वेल्डिंग
 मुहम्मद इरशाद शेख 25 बाइक रिपेयरिंग


कई आरोपी और पकड़े जाने हैं
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के 15 आरोपी और एक काैशांबी का और एक बिहार के मधुबनी जिले का है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस के छह-छह पुलिसकर्मियों की दो टीमें बनाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी और भी कई आरोपी हैं, जो पकड़े जाने बाकी हैं। हो सकता है कि कुछ शहर से बाहर भाग गए हों। पुलिस पहले शहर के अंदर ही आरोपियों की खोजबीन कर रही है। इस मामले में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। उसके बाद बचे आरोपियों की धरपकड़ होगी।


विरोध करने वाले भी पथराव की निंदा कर रहे
सीएए और एनआरसी के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में लगातार चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में सूरत के ओमनगर में निकाली गई रैली में हुई हिंसा के वहां के अधिकतर लोग खिलाफ हैं। विरोध करने वाले खालिद काजी ने बताया कि यहां जितनी भी महिलाएं बैठी हैं, उन्होंने संविधान के विरुद्ध कोई काम नहीं किया। सीएए और एनआरसी का कड़े विरोध में हैं, लेकिन पुलिस पर हुए पथराव की हम निंदा करते हैं।