8 माह से स्थापित रानी कमलापति की प्रतिमा का अनावरण कब, आज होगा तय
भाेपाल। छोटे तालाब के कमलापति घाट पर आर्च ब्रिज के पास बनाई गई रानी कमलापति की प्रतिमा का अनावरण कब हाेगा, यह बुधवार काे तय हाे जाएगा। महापाैर आलाेक शर्मा विदेश यात्रा से लाैट रहे नगर निगम कमिश्नर बी विजय दत्ता से मुलाकात करेंगे। महापाैर की मंशा कमिश्नर काे साथ लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से मिलने की है। वे दाेनाें मंत्रियाें से चर्चा कर प्रतिमा के अनावरण के लिए तारीख तय करना चाहते हैं।
इससे पहले लगातार टल रहे प्रतिमा के अनावरण से खफा महापाैर आलाेक शर्मा ने नगर निगम प्रशासन काे प्रतिमा के अनावरण के लिए 72 घंटे का समय दिया था। उन्हाेंने कहा था कि इस समय सीमा में प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया ताे खुद प्रतिमा का अनावरण कर देंगे। हालांकि, महापाैर की ओर से दी गई समय सीमा साेमवार काे ही बीत गई थी, लेकिन उन्हाेंने प्रतिमा का अनावरण नहीं किया।
32 फीट ऊंची है प्रतिमा
- 32 फीट ऊंची इस प्रतिमा काे पिछले साल जून में ही सिंहासन पर स्थापित कर दिया था।
- अष्ट धातु से ग्वालियर में बनी प्रतिमा करीब 12 फीट ऊंचे सिंहासन पर स्थापित की गई है। प्रतिमा की कीमत करीब एक कराेड़ 96 लाख रुपए है।
- प्रतिमा का वजन करीब 17 हजार किलाे है। प्रतिमा के निर्माण में 60 प्रतिशत तांबा, 20 प्रतिशत जस्ता, 10 प्रतिशत टीन, 5 प्रतिशत लैड और 5 प्रतिशत दूसरे मैटल का उपयाेग किया गया है।